नींबू तो सेहत के लिए फायदेमंद माना ही जाता है लेकिन नींबू का छिलका भी शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
शोध में दावा किया गया है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में नींबू कारगर साबित होता है। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।
नींबू के छिलके से निकले तेल में डी-लिमोनीन नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।
नींबू के छिलके में पाए जाने वाले पेक्टिन में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ हद तक मदद कर सकता है।
नींबू के छिलकों में प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जो स्ट्रेस को शरीर से दूर करने में मदद कर सकते हैं।
नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो कि त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं।
नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है। पेक्टिन शरीर के वजन को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।