क्या आपने कभी ब्रेड फ्रूट के बारे में सुना है, जो न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है बल्कि हमें दिनभर चार्ज भी रखता है।
ब्रेड फ्रूट दिखने में कटहल जैसा लगता है लेकिन अंदर से यह बिल्कुल अलग होता है और जब इसे पकाया जाता है तो इसका स्वाद ब्रेड की तरह होता है।
ब्रेड फ्रूट दक्षिण प्रशांत क्षेत्रों में पाए जाने वाला फ्रूट है। जब यह पकता है तब इसके अंदर सॉफ्ट और कस्टर की तरह गूदा होता है।
देखने में अंदर से ब्रेड फ्रूट आलू की तरह होता है। इसका स्वाद शकरकंद की तरह है। इसे ब्रेड, राइस या गेहूं के विकल्प के तौर पर खाया जा सकता है।
ऐसे में आइए ब्रेड फ्रूट खाने के फायदे के बारे में जानते हैं, जिसके फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे।
ब्रेड फ्रूट फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
ब्रेड फ्रूट अत्यधिक रेशेदार फल होने के कारण कब्ज को ठीक करने और खराब आंत के स्वास्थ्य को ठीक करने में फायदेमंद है।
ब्रेड फ्रूट में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस कारण यह हाई बीपी वाले लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
इसके अलावा ब्रेड फ्रूट इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है, दिल को स्वस्थ रखता है और वजन मैनेज करने में मददगार है।