इस पेड़ में कई देवी-देवताओं का वास रहता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन इस पेड़ की पूजा करने से क्या होता है?
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसी वजह से पीपल की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अगर आप शुक्रवार को पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी पसन्न होने लगती हैं और जीवन में आने वाली परेशानी दूर होती है।
पीपल के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और जीवन में खुशहाल रहते हैं।
कई लोग आर्थिक संकट का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष के पास खड़े होकर लोहे के पात्र में जल, चीनी, घी और दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
अक्सर लोग धन प्राप्ति के लिए उपाय करते रहते हैं। अगर आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो धन प्राप्ति का योग बनने लगता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ