Birthday Special: जीवन में सफलता पाने का मूल मंत्र हैं स्वामी जी की ये बातें


By Amrendra Kumar Yadav12, Jan 2024 12:01 PMjagran.com

स्वामी विवेकानंद की जयंती है आज

भारत के महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की आज 161वीं जयंती है। उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

स्वामी जी दी हैं बेहतरीन शिक्षाएं

स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में लोगों को अपनी शिक्षाओं से लोगों को प्रेरित किया है। स्वामी जी द्वारा बताई गई शिक्षाओं के बारे में बताएंगे।

कभी न रूको

स्वामी जी ने लोगों को यह शिक्षा दी है कि जीवन में कभी भी न रूको, उनके मुताबिक, ‘उठो, जागो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।’

एक समय में करें एक काम

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वामी जी ने बताया कि एक समय पर एक ही काम करें, इससे किसी काम को अच्छे से कर पाएंगे। वहीं एक साथ कई काम करने से सफलता मिलने की संभावना कम होती है।

जीवन में न हों निराश

स्वामी जी के मुताबिक, जीवन में असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि असफलताओं से सीखकर ही आगे बढ़ना चाहिए।

हमेशा सच बोलें

स्वामी जी ने लोगों को हमेशा सच बोलने की शिक्षा दी है। उनके मुताबिक, सच्चाई ही सबसे बड़ा धर्म है।

खुद पर करें भरोसा

स्वामी जी ने लोगों को यह सीख दी है कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए जरूरी है कि खुद पर भरोसा करें।

संघर्ष से न डरें

स्वामीजी के मुताबिक, जीवन में कभी संघर्ष से नहीं डरना चाहिए, संघर्ष से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM