कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से क्या फायदे होते हैं?


By Ashish Mishra02, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से क्या फायदे मिलते हैं?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इसकी पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और साधक को आर्थिक लाभ होता है।

तुलसी की पूजा करना

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं।

जीवन में सुख-समृद्धि

कार्तिक मास में विधि विधान से तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, करियर में आने वाली बाधा दूर होती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

अगर आप वैवाहिक जीवन में मधुर बनाना चाहते हैं, तो कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है व्यक्ति करियर में तरक्की करता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, कार्तिक मास में शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ