अक्षय नवमी पर करें इस पेड़ की पूजा, हमेशा पैसों से भरी रहेगी तिजोरी


By Ashish Mishra05, Nov 2024 03:16 PMjagran.com

अक्षय नवमी 2024

सनातन धर्म में अक्षय नवमी के दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि अक्षय नवमी पर किस पेड़ की पूजा करने से तिजोरी पैसों से भरी रहती है?

अक्षय नवमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 10 नवंबर 2024 को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाकर भगवान विष्णु और शिव जी को अर्पित करती हैं।

अक्षय नवमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी तिथि की शुरुआत 09 नवंबर रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट पर होगा।

आंवले के पेड़ की पूजा करें

अक्षय नवमी पर आंवले के पड़े की पूजा करना मांगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है व्यक्ति तरक्की करता है।

तिजोरी में आंवले का बीज रखें

अक्षय नवमी पर आंवले के बीज को हरे रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से घर में धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं

अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे नारायण की कृपा बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

अक्षय नवमी पर शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ