कौन-सा रुद्राक्ष सबसे शक्तिशाली होता है? पहनने से होंगे कई फायदे


By Ashish Mishra30, Jan 2025 03:02 PMjagran.com

रुद्राक्ष धारण करना

अक्सर लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा शक्तिशाली रुद्राक्ष कौन-सा होता है?

परेशानियों से छुटकारा

कई लोग परेशानियों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इसके बाद भी परेशानी दूर नहीं होती है। अगर आप रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो सारे संकट दूर होने लगते हैं।

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें

इस रुद्राक्ष को शिव जी का स्वरूप माना जाता है। एक मुखी रुद्राक्ष बेहद शक्तिशाली दुर्लभ होता है। इसे धारण करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

रुद्राक्ष कब धारण करें?

इसे अमावस्या, पूर्णिमा, सावन महीने का सोमवार या फिर शिवरात्रि के दिन धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

भगवान शिव की कृपा

एक मुखी रुद्राक्ष पहनने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

ग्रहों के प्रभाव को कम करने में मददगार

अगर आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इससे पहनने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी होने लगती है।

रुद्राक्ष पहनकर कहां नहीं जाना चाहिए?

व्यक्ति को रुद्राक्ष पहनकर शमशान घाट या मृत्यु वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही, रात में सोते समय रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए। इसे पहनने के बाद तामसिक चीजों का सेवन न करें।

पढ़ते रहें

माला धारण करने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ