सुबह घास पर नंगे पैर चलने से क्या होता है?


By Ashish Mishra27, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

सुबह टहलना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह टहलना चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है?

घास पर टहलना

रोजाना सुबह उठकर नंगे पैर घास पर चहलना चाहिए। इससे आंखों से लेकर तनाव तक की समस्या दूर होने लगती है।

नंगे पैर चलने के फायदे

पैर के तलवा शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। नंगे पैर चलने से कैंसर जैसी बीमारियों के होने का खतरा कम होने लगता है।

आंख की रोशनी बरकरार रखना

रोजाना सुबह नंगे पैर चलना आंख के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंख की रोशनी बरकरार रहती है और मोतियाबिंद जैसी समस्या से भी बचाने में मददगार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सुबह उठकर नंगे पैर घास पर चलने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। उससे डायबिटीज की खतरा भी कम रहता है।

तनाव से छुटकारा

अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना नंगे पैर घार पर चलें। इससे दिमाग शांत रहता है और तनाव की समस्या दूर होने लगती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

सुबह-सुबह घास पर ओस पड़ी रहती है। इस दौरान नंगे पैर चलना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है और बीमारी होने का खतरा कम होने लगता है।

घास पर कितनी देर चलें

रोजाना घास पर नंगे पैर 15-30 तक चलना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड का संचार बेहतर होता है और रात में अच्छी नींद भी आती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए टिप्स समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?