2 महीने तक रोज 7 हजार स्टेप्स चलने से शरीर को होंगे ये फायदे


By Farhan Khan23, Oct 2025 11:21 AMjagran.com

एक्सरसाइज न करना

आज की हमारी लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो चुकी है कि हम एक्सरसाइज न के बराबर ही कर पाते हैं। एक्सरसाइज न करने से इंसान धीरे धीरे बीमार होने लगता है और इसके चलते बीमारी कब बड़ी बन जाए, पता ही नहीं चलता।

एक्सरसाइज करें

अगर आप शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन में सुबह और शाम एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज में सबसे आसान वॉक करना है। इसमें ज्यादा टाइम भी नहीं लगता।

7 हजार स्टेप्स चलने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 2 महीने तक रोज 7 हजार स्टेप्स चलते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

वजन होगा कम

अगर आप सुबह और शाम रोज दो महीने तक 7 हजार कदम चलते हैं, तो इससे आपकी कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है और कैलोरी तेजी से बर्न होने से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना 7 हजार कदम चलने चाहिए। बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

दिमाग रहेगा शांत

आज की वर्क लोड लाइफस्टाइल के चलते अधिकतर लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। दिमाग को शांत रखने के लिए आपको 2 महीने तक रोज 7 हजार स्टेप्स चलने चाहिए।

हड्डियां रहती हैं मजबूत

2 महीने तक रोज 7 हजार स्टेप्स चलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियां मजबूत होने से ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस का खतरा कम होता है।

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को अपना पाचन मजबूत रखने के लिए 2 महीने तक रोज 7 हजार स्टेप्स चलने चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क आपके सामने होगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com