शमी के पेड़ पर कलावा बांधने से क्या होता है?


By Ashish Mishra26, Jan 2024 06:27 PMjagran.com

पेड़-पौधे लगाना

अक्सर लोग घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे पर कलावा बांधने से क्या होता है?

शिव जी को प्रिय

शमी का पौधा भगवान शिव को काफी प्रिय होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं।

कलावा रक्षा-सूत्र

घर पर या मंदिर में पूजा करने के दौरान लोग हाथ में कलावा बांधते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसे बांधने से व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

शमी के पौधे पर कलावा बांधना

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शमी के पौधे पर कलावा बांधना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

राहु के प्रभाव से छुटकारा

शमी के पौधे पर कलावा बांधने से कुंडली में राहु मजबूत होने लगते हैं। इसके साथ ही राहु ग्रह से हो रही परेशानी भी दूर होने लगती है।

शनि दोष से छुटकारा

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष की समस्या है तो शमी के पौधे पर कलावा बांधना चाहिए। इससे दोष कम होने लगता है और जीवन में तरक्की की राह खुलने लगती है।

घर की इस दिशा में लगाएं

शमी पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को मुख्य द्वार के दाएं ओर लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस पौधे को छत की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

इस दिन लगाएं शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ