शनिवार को शाम के समय दरवाजे पर दीपक क्यों जलाते हैं?


By Ashish Mishra13, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

दीपक जलाना

घर में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अक्सर लोग शनिवार को भी दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन दरवाजे पर क्यों दीपक जलाया जाता है?

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना

घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसे शाम के समय जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

शनि देव की कृपा

शनिवार के दिन शाम के समय दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा कुंडली से शनि दोष भी दूर होने लगता है।

शनिवार को शाम के समय दीपक जलाना

अगर आप शनिवार के समय दरवाजे पर दीपक जलाते हैं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होने लगता है।

मां लक्ष्मी का आगमन

शनिवार के दिन दरवाजे पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

दीपक जलाने का महत्व

घर में दीपक जलाने से जीवन का अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके अलावा जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

इस जगह जलाएं दीपक

अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो शनिवार को शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे राहु दोष दूर होने लगता है।

दीपक जलाने की दिशा

इस दरवाजे पर इस तरह रखना चाहिए, ताकि बाहर निकलते समय दीपक दाहिनी तरफ रहे। इसके साथ ही दीपक का मुह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ