इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं।
हल्दी के पानी के भी बहुत फायदे हैं। इसे आसानी से बनाया जा सकता है और चाय की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह पानी पीने से पाचन दुरुस्त होता है और अन्य समस्याएं दूर होती हैं।
हल्दी का पानी वजन कम करने में भी मदद करता है। एक गिलास पानी में हल्दी को मिलाकर उबाल लें और फिर छानकर पिएं, इससे वजन कम होने लगेगा।
हल्दी से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके सेवन से सर्दी और जुकाम की समस्या भी दूर होती है।
यह पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और फ्री रेडिकल्स को बाहर करता है।
रोजाना इसका पानी पीने से हाई कोलेस्ट्ऱाल की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या में भी यह बहुत फायदेमंद है।
इस पानी को पीने से इंफेक्शन दूर होता है। स्किन में होने वाली खुजली और इंफेक्शन से राहत मिलती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com