सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन पानी में तिल का तेल मिलाकर नहाने से क्या होता है?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से सारे पाप दूर हो जाते हैं।
अक्सर लोग त्योहारों पर स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
मकर संक्रांति के दिन पानी में तिल का तेल डालकर स्नान करना शुभ होता है। इससे शरीर का तापमान बना रहता है और अन्य कई फायदे होते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर पानी में तिल का तेल मिलाकर नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसके साथ ही, स्किन को भी कई फायदे होते हैं।
पानी में तिल का तेल डालकर स्नान करने से सिर दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही, तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और मानसिक हेल्थ बेहतर रहता है।
अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो मकर संक्रांति पर पानी में तिल का तेल डालकर स्नान करें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होने लगता है।
अगर आप मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
त्योहारों पर जल में डालकर नहाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ