सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है।
इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-ई, मिनरल्स और एमीनो एसिड पाया जाता है।
रोज इसे लगभग 100 ग्राम तक खाया जा सकता है। इससे शरीर मजबूत होता है और कई बीमारियों से हमारी रक्षा करती है।
इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर को रोकने में सहायक होते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों के बहुत फायदेमंद हैं। ये हड्डियों को मजबूत करते हैं।
सोयाबीन हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बढ़िया होता है, इससे दिमाग तेज होता है।
यह हमारे शरीर की कोशिकाओं के विकास में सहायता करता है तथा क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है।
यह दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से दिल की सेहत सही रहती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com