शरीर के लिए घातक हो सकती हैं इन तत्वों की कमी और अधिकता


By Ashish Mishra18, Jul 2023 03:52 PMjagran.com

पोषक तत्व

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा का होना जरूरी होता है। वहीं कई तत्वों की कमी और अधिकता घातक होती है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से तत्व हैं?

विटामिन्स

विटामिन्स शरीर की क्रियाशीलता को बनाए रखने में मदद करती है। शरीर में इसकी कमी और अधिकता दोनों नुकसानदायक होती है।

विटामिन सी की अधिकता

शरीर में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने पर पेट खराब होने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा किडनी में पथरी हो सकती है।

विटामिन सी की कमी

शरीर में विटामिन सी की कमी होने से चिड़चिड़ेपन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा घाव का ठीक न होना और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन डी

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कैल्शियम का स्तर कम होने लगता है। जो बच्चों में रिकेट्स नामक बीमारी का कारण बनता है।

विटामिन डी की अधिकता

शरीर में विटामिन डी की अधिकता कई विकार उत्पन्न कर सकता है। इससे किडनी और हृदय को को नुकसान हो सकता है।

आयरन की कमी

आयरन की कमी होने से एनीमिया होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन भी कम मात्रा में होने लगता है। जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकता है।

आयरन की अधिकता

शरीर में आयरन की अधिक मात्रा होने से अग्न्याशय, लिवर, जोड़ों में दर्द और हृदय से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ