रोजाना सुबह उठने के बाद धूप में टहलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। आइए जानते हैं कि धूप में बैठने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?
धूप में ज्यादा समय तक रहना शरीर के नुकसानदायक हो सकता है। रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक धूप में रहना चाहिए। इतने समय तक धूप में रहना हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह 08 से 11 बजे के बीच धूप में बैठना अच्छा माना जाता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो दोपहर के समय धूप में बैठना अच्छा होता है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर रोजाना सुबह के समय धूप में बैठना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिलती है।
शरीर में एनर्जी की कमी होने पर थकान और कमजोरी होने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह धूप में बैठना या टहलना चाहिए।
सुबह धूप में बैठने से खून जमने की समस्या दूर होने लगती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। हार्ट के मरीजों को लिए धूप में बैठना फायदेमंद होता है।
कई बार लोगों को एक्जिमा और मुहांसे जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए कम से कम 15-20 मिनट तक धूप में रहना चाहिए।
सूर्य की रोशनी में बैठने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। इससे तनाव की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहता है।
शरीर में विटामिन्स या अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ