हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में नाखून की भी भूमिका होती है। इसे आपस में रगड़ने पर कई समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि नाखून रगड़ने से क्या फायदे होते हैं?
नाखून को रगड़ना एक अच्छा व्यायाम है। इस व्यायाम को कही भी और कभी भी कर सकते हैं।
नाखून को रगड़ने से बालों को अच्छा पोषण मिलता है। इससे बालों का झड़ना बंद होता है। इसके अलावा उसमें चमक आ जाती है।
नाखून में एक्यूप्रेशर प्वाइंट होते हैं जो मस्तिष्क से जुड़े रहते हैं। नाखून को रगड़ने से मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।
नाखूनों को आपस में रगड़ने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जो त्वचा को पोषक प्रदान करने में मदद करता है। इससे स्किन में चमक आती है।
नाखून रगड़ने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे एलर्जी, दाने और चकात्ते आदि से आराम मिलता है।
नाखून रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। ऐसा करके लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
नाखूनों को कम से कम 5 से 10 मिनट तक रगड़ना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ