सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। जिसकी शुरुआत 22 जुलाई से हुई है और 19 अगस्त को इसका समापन होगा।
इस माह में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान खीर, मिठाई, फल आदि का भोग भी लगाया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में अगर आप इसका पाठ करते हैं, तो आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी।
हम आपको शिव पुराण का पाठ करने के बारे में बता रहे हैं। शास्त्रों में इसका पाठ करना बेहद लाभदायक माना गया है।
शिव पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को सभी दुख और दर्द से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।
अगर आप भी शिव पुराण का पाठ करने रहे हैं, तो इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
शिव पुराण कथा की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। इसके साथ ही शिव पुराण का पाठ करने से पहले साधक को स्नान कर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
इस दौरान किसी भी व्यक्ति के प्रति मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए। शिव पुराण का पाठ करते समय विधि पूर्वक और सच्चे मन से करना चाहिए।
सावन में शिव पुराण का पाठ अवश्य करना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com