गीता पढ़ने के ये चमत्कारिक फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


By Farhan Khan18, Jul 2023 03:18 PMjagran.com

गीता

सनातन धर्म में श्रीमद्भागवत गीता को एक विशेष स्थान प्राप्त है। गीता हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र धर्मग्रंथ है।

दर्शन का एहसास

गीता, श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई बहुमूल्य बातों का एक संग्रह है, जिसमें निहित कई श्लोक जीवन दर्शन का एहसास कराते हैं।

पाठ करने के लाभ

ऐसे में अगर आप रोजाना भगवत गीता का पाठ करते हैं तो इसके कई लाभ मिलते हैं।

पाठ

जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवत गीता का पाठ करता है उसका मन हमेशा शांत रहता है और वह किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम होता है।

क्रोध

भगवत गीता का रोजाना अध्ययन वाला व्यक्ति कामवासना, क्रोध, लालच और मोह, माया आदि के बंधनों से मुक्त हो जाता है और उसके जीवन में खुशियां बरसने लगती है।

सकारात्मक ऊर्जा

प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करने से सभी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी दूर होने लगती है। और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

आत्मबल

गीता पढ़ने से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति साहसी और निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ता रहता है।

टेंशन फ्री

भगवत गीता का पाठ करने से व्यक्ति को तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com