सावन में चढ़ाएं ये भोग, पूरी होगी मनोकामना


By Ashish Mishra18, Jul 2023 02:46 PMjagran.com

सावन का महीना

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन में कौन-कौन से भोग तैयार करने चाहिए?

शिव का प्रिय माह

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है। इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से सही मनोकामना पूरी होती है।

सावन का सोमवार

इस पवित्र महीने में 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। वहीं सावन 59 दिनों का रहने वाला है। इस महीने में शिव की पूजा करने के लिए ज्यादा समय मिल रहा है।

चावल की खीर

सावन में महीने में भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान साबुत चावल की खीर का भोग लगाने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

आलू का हलवा

सावन में व्रत के दौरान भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है। सावन महीने में भगवान शिव को आलू के हलवे का भोग लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

शकरकंद का हलवा

सावन महीने में शकरकंद का हलवा चढ़ाने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं। भोलेनाथ को कंदमूल काफी प्रिय है।

सूजी का हलवा

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

साबूदाने की खीर

सावन में पूजा करते समय साबूदाने की खीर का भोग लगाएं। पूजन के बाद इस प्रसाद को खुद भी ग्रहण कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ