भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान माना गया है, जिसे गीता ज्ञान भी कहा जाता है। श्रीमद्भागवत गीता, श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई बहुमूल्य बातों का एक संग्रह है।
गीता में निहित कई श्लोक जीवन दर्शन का एहसास कराते हैं। आइए जानते हैं कि भगवत गीता का पाठ करने से कौन-से लाभ मिल सकते है? ताकि आपको भी जानकारी हो सकें।
गीता पढ़ने से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति साहसी और निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ता रहता है।
गीता पढ़ने वाले व्यक्ति को सच और झूठ, ईश्वर और जीव का ज्ञान हो जाता है। उसे अच्छे और बुरे की समझ होने लगती है।
रोजाना भगवत गीता का अध्ययन करने वाले लोग कामवासना, क्रोध, लालच और मोह, माया आदि के बंधनों से मुक्त हो जाता है।
जो व्यक्ति प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करता है, उसके जीवन से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को हर छोटी-बड़ी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, उन्हें रोजाना भगवत गीता का पाठ करना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com