अक्सर लोग घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे आसपान का वातावरण अच्छा बना रहता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा पौधा लगाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं?
घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे घर में लगाने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में कनेर का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। यह पौधा धन को आकर्षित करता है। हालांकि, कनेर के पौधे को घर के अंदर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, कनेर का पौधा घर की पूर्व या पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
घर के पास कनेर का पौधा लगाने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
कई लोग मंगल दोष का सामना करते रहते हैं। इस दोष को दूर करने के रोज कनेर के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पूजा करते समय इस फूल को भगवान विष्णु को चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होत है। इसके अलावा, व्यक्ति धनवान होने लगता है।
धन के लिए लगाए जाने वाले पौधों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ