घर में कनेर का पौधा लगाने के फायदे


By Ashish Mishra19, Sep 2024 06:06 PMjagran.com

कनेर का पौधा

घर में कनेर का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कनेर का पौधा लगाने से क्या फायदे होते हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन न करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

कनेर का पौधा लगाने के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में लगाने से कई फायदे होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

घर में कनेर का पौधा लगाने से शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं और वास्तु दोष की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सौभाग्य की प्राप्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कनेर का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सफेद और पीले रंग के कनेर का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी का वास

कनेर का पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे को लगाने से धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और व्यक्ति जीवन में खूब पैसा कमाता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में कनेर का पौधा लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर में कनेर का पौधा पूर्व या पश्चिम दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में लगाने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने के फायदे को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ