पलाश में होता है देवों का वास, करें ये 5 उपाय


By Amrendra Kumar Yadav13, Jan 2024 08:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र में है पौधों का महत्व

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है, ऐसा ही एक पौधा है पलाश का। इस पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

दैवीय शक्तियों का होता है वास

पलाश के पेड़ में दैवीय शक्तियों का वास होता है, ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे में त्रिदेवों का वास होता है। इसके फूल घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

माता लक्ष्मी को प्रिय है पलाश का फूल

पलाश का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है, पलाश का पुष्प माता लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

घर में लगाएं पलाश का पौधा

पलाश के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

किस दिशा में लगाएं यह पौधा

पलाश के पौधे की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसे घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

पलाश के फूलों को तिजोरी में रखें, तिजोरी में पलाश के फूलों को हल्दी की गांठ के साथ रखें। इस उपाय को गुरुवार के दिन करें, पैसों की कमी नहीं होगी।

तिजोरी में रखें पलाश के फूल

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो पलाश के फूलों लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। यह उपाय करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।

शनि देव को अर्पित करें पलाश के फूल

शनि की बुरी नजर से परेशान हैं तो शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें और पलाश के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com