तुलसी पर जल में मिलाकर अर्पित करें यह 1 चीज, होंगे धनवान


By Ashish Mishra26, May 2024 04:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे के मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

जल में मिलाएं यह चीज

तुलसी पर जल अर्पित करते समय पानी में अक्षत मिलाना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

तुलसी जल अर्पित करने का मंत्र

स्नान करने के बाद तुलसी पर जल अर्पित करते समय 'ॐ सुभद्राय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना

रोजाना तुलसी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

दीपक जलाना

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।

परिवार में सुख-समृद्धि

रोजाना तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ