अक्सर लोग शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर कई चीजें चढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से जीवन में कामयाबी मिलती है?
रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शिवलिंग पर चढ़ाना लाभकारी होता है। ऐसा करने से साधक जीवन में तरक्की करता है और उसे धन लाभ होता है।
भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो शिवलिंग पर कच्चे दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।
जीवन में परेशानियों का सामना करने वाले लोगों को शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाते समय ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और जीवन में आने संकट से छुटकारा मिलता है।
शिवलिंग पर चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ