हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए इन मंत्रों के बारे में जानें।
कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।'
इस मंत्र का अर्थ है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविंद अर्थात भगवान विष्णु का निवास है और मैं सुबह-सुबह उनके दर्शन कर रहा हूं।
सफलता प्राप्ति के लिए यह मंत्र बहुत ही अच्छा माना जाता है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी-न-किसी गुरु का हाथ अवश्य होता है।
यह मंत्र गुरुओं के लिए समर्पित माना गया है, क्योंकि इस मंत्र के जरिए व्यक्ति अपने गुरुओं के प्रति आदर प्रकट करता है। इस मंत्र का जाप सुबह में रोज करें।
मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज, मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी।
इस मंत्र का जाप करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके सभी रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com