हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से सारे दुख दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर दूध में दूध डालने से क्या होता है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को तुलसी के पौधे की पूजा करना चाहिए।
तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालना शुभ माना जाता है। जैसे तुलसी पर जल अर्पित किया जाता है वैसे ही दूध भी कच्चा दूध अर्पित कर सकते हैं।
तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालने से भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं। इससे जीवन-भर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
अक्सर लोगों के घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है, ऐसे लोगों को तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में कलह होकर सुख-समृद्धि आती है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस दौरान घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर में लगे पौधों पर अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ