घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Shivani Singh04, Jan 2023 11:24 AMjagran.com

समुद्री नमक

समुद्री नमक घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इसलिए घर में पोछा लगाते समय थोड़ा सा समुद्री नमक डाल लें।

दर्पण

शीशा को कभी भी बेड के सामने और मुख्य द्वार के सामने न रखें। वास्तु के हिसाब से घर में शीशा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कपूर

एक बाउल में थोड़ा सा कपूर घर के किसी कोने में रख दें। जब खत्म हो जाए, तो दोबारा रख दें। ऐसा करने से भी लाभ मिलेगा।

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आकर्षित होती है। इसे आप मुख्य द्वार में टांग सकते हैं।

फैमिली फोटो

लिविंग रूम में अपने परिवार की हंसती मुस्कुराती हुई तस्वीर जरूर लगाएं। ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

पिरामिड

पिरामि़ड, धातु, कांच या कार्डबोर्ड से बना होता है। घर में पिरामिड रखकर नकारात्मक ऊर्जा को हटा सकते हैं।