मां लक्ष्मी को चढ़ाएं यह 1 फूल, होंगे चमत्कारी फायदे


By Ashish Mishra02, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

मां लक्ष्मी की पूजा

जीवन में खुशहाली के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कई चीजों को अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कौन सा फूल चढ़ाना शुभ होता है?

धन की कमी का सामना करना

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

मां लक्ष्मी को फूल चढ़ाएं

पूजा करते समय मां लक्ष्मी को फूल चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देती हैं।

कमल का फूल चढ़ाएं

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद पसंद होता है। इसे अर्पित करने से साधक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

धन की प्राप्ति

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से मन शांत रहता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा, साधक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा

कमल का फूल नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

व्यापार में तरक्की

अगर आप कारोबार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि

मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

मां लक्ष्मी को अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ