सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि शिव जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए?
व्यक्ति को रोजाना स्नान करने से बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। इससे व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं और संकट से भी छुटकारा मिलता है।
भगवान शिव की पूजा करते समय उनके पसंद की चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में खुशहाली आती है।
भगवान शिव को कनेर का फूल बेहद पसंद है। पूजा करते समय भोलेनाथ को कनेर का फूल चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।
शिव जी को कनेर का फूल चढ़ाने से धन-वैभव में वृद्धि होती है। इसके साथ ही, दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और शिव जी की कृपा बनी रहती है।
शिव जी को कनेर का फूल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शिव जी की पूजा में कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
अगर आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो शिव जी को कनेर का फूल चढ़ाएं। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ