यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। शुक्रवार को विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कौन-सा फूल चढ़ाने से कंगाली दूर होती है?
शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से साधक को धन की कमी नहीं होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शुक्रवार को पूजा करते समय मां लक्ष्मी को प्रिय चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल बेहद प्रिय है। शुक्रवार को पूजा करते समय इस फूल को चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही कंगाली दूर होती है।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गुड़हल का फूल चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है और तरक्की के योग बनते हैं।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ