सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि माघ महीने में किन राशियों को धन लाभ होगा?
पंचांग के अनुसार, इस महीने की शुरुआत 14 जनवरी से होगी। वहीं, माघ महीने का समापन 12 फरवरी को होगा। इस महीने में कई शुभ कार्य किए जाते हैं।
माघ महीने में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
कई राशियां ऐसी हैं, जो माघ महीने में खूब पैसा कमाएंगी। इन राशि के जातकों को कार्य में सफलता और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
माघ महीने में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन कर सकते हैं।
माघ महीने में मीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ होगा। इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
इन राशि के जातकों को माघ महीने में गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आप गंगा में नहीं जा पा रहे हैं, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे पुण्य फल मिलता है।
माघ महीने में पूजा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि मंत्र का जप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।
राशियों को होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ