शिवलिंग पर चढ़ाएं घी, दूर होंगी ये परेशानियां


By Ashish Mishra21, Apr 2024 07:07 PMjagran.com

भोलेनाथ की पूजा करना

जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर घी चढ़ाने से क्या होता है?

रोगों को दूर करना

अक्सर लोग जीवन में कई तरह के रोग का सामना कर रहे हैं, तो शिवलिंग पर घी अर्पित करें। इससे सारे दुख दूर होने लगते हैं।

सौभाग्य की प्राप्ति

शिवलिंग पर घी अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कार्यों में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है तो शिवलिंग पर घी अर्पित करें। इससे व्यक्ति के रुके हुए काम होने लगते हैं और करियर में भी सफलता मिलती है।

मनोकामना की पूर्ति

ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर घी अर्पित करने से मनोकामना पूरी होने लगती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मंत्र का जाप करना

शिवलिंग पर घी अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दौरान ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

बेल पत्र चढ़ाएं

शिव जी को बेल पत्र बेहद प्रिय होता है। रुद्राभिषेक करते समय बेल पत्र चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले दुख दूर होने लगते हैं।

दूध से अभिषेक करना

शिवलिंग की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा करते समय शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करते समय उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर में लाएं यह चीज