चेहरे से झुर्रियों के लिए रामबाण है नीम का तेल


By Ashish Mishra05, Dec 2023 02:09 PMjagran.com

चेहरे की देखभाल करना

सभी लोग अपने चेहरे को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर कौन सा तेल लगाने से झुर्रियां दूर होने लगती हैं?

उम्र का बढ़ना

लोगों की उम्र बढ़ने का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। जिसके चलते चेहरे पर झुर्रियां और एक्नों की समस्या होने लगती है।

नीम का तेल

इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण होता है। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और लालिमा दूर होने लगती है।

चेहरे पर सूजन को कम करना

अगर आपके चेहरे पर सूजन की समस्या है तो नीम का तेल लगाना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एंटीफंगल गुण घावों को भी ठीक करने में मदद करता है।

स्किन इंफेक्शन से बचाना

नीम में रोगाणुरोधी क्षमता होती है। इसे चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया नष्ट होने लगते हैं और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

चेहरे को हाइड्रेट रखना

नीम का तेल चेहरे को हाइड्रेट रखने में काफी मददगार है। यह चेहरे को सूर्य की किरणों से भी बचाने में सहायता करता है।

एक्ने को दूर करना

नीम का तेल चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पिंपल्स को भी दूर करने में मदद करता है।

एलर्जी को दूर करना

नीम में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो स्किन पर नीम का तेल लगा सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ