सरसों का तेल से पैरों की मालिश करने से कई फायदे होते हैं। इससे कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से क्या फायदे होते हैं?
इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी इन्फ्लेमेटरी, और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
पैरों पर सरसों के तेल से मालिश करने से मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। इसके साथ ही, स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
अगर आप रात में नींद न आने की समस्या हो रही है, तो सरसों के तेल से पैरों की मालिश करें। इसे 5-10 मिनट तक मालिश करने से रात में बेहतर नींद आती है।
पैरों पर सरसों के तेल से मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बेहतर रहता है। इसके अलावा, नसों में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है।
चिंता और तनाव जैसी समस्या का सामना करने वाले लोगों को सरसों के तेल से पैरों की मालिश करनी चाहिए। इससे तनाव कम होने लगती है और मस्तिष्क हेल्दी रहता है।
पैरों की स्किन के रूखेपन या फटने की समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। इससे स्किन मुलायम रहती है और किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
पैर के तलवों में कई बिंदु होते हैं, जो शरीर के अन्य भागों को जोड़ने का काम करते हैं। पैरों की सरसों के तेल से मालिश करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ