तनाव बढ़ने पर खाएं ये 4 चीजें, तुरंत मिलेगा आराम


By Ashish Mishra26, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

तनाव की समस्या

अक्सर लोग तनाव की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को खानपान दुरुस्त रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि तनाव बढ़ने पर डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

तनाव बढ़ने पर क्या खाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से तनाव कम होने लगता है। इसके साथ ही, मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है और बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

लहसुन का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है और तनाव से छुटकारा मिलने लगता है।

डार्क चॉकलेट खाएं

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो एंग्जाइटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कंट्रोल होने लगते हैं।

नट्स का सेवन करें

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए नट्स का सेवन करना चाहिए। यह तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके लिए डाइट में बादाम, पिस्ता और अखरोट आदि को शामिल कर सकते हैं।

अंडे का सेवन करें

इसमें मैग्नीशियम और अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसे खाने से हैप्पी हार्मोन का प्रोडक्शन होता है और तनाव की समस्या कम होने लगती है।

मेडिटेशन करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद होता है। इसे करने से तनाव की समस्या दूर होती है और मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ