मोक्षदा एकादशी पर ऐसा दीपक जलाने से हो जाएंगे मालामाल


By Ashish Mishra06, Dec 2024 01:03 PMjagran.com

मोक्षदा एकादशी 2024

सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?

मोक्षदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 दिसंबर को रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा।

दीपक जलाना

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

घी का दीपक जलाएं

मोक्षदा एकादशी पर तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों की कंगाली दूर होने लगती है।

मंत्र का जप करें

मोक्षदा एकादशी पर तुलसी के पास दीपक जलाकर 21 बार पौधे की परिक्रमा करें। इस दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मोक्षदा एकादशी पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इससे सफलता के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ