सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस महीने में पहला प्रदोष व्रत 13 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 07 बजकर 40 मिनट तक पूजा करना शुभ होगा।
पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 12 दिसंबर को रात 10 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 दिसंबर को शाम 07 बजकर 40 मिनट पर होगा।
सनातन धर्म में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
प्रदोष व्रत पर काले तिल का दान करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है और पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
प्रदोष व्रत पर सफेद चीजें जैसे- वस्त्र, दही, दूध, सफ़ेद मिठाई और नमक का दान करना चाहिए। इसे दान करने से शिव जी की विशेष कृपा होती है।
प्रदोष व्रत पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
धन की कमी को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और कार्य में सफलता मिलती है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ