Magh Purnima पर घर में जलाएं इस तेल के दीपक, चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra08, Feb 2025 01:11 PMjagran.com

Magh Purnima 2025

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

माघ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

पूजा करते समय दीपक जलाना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

घी का दीपक जलाएं

माघ पूर्णिमा पर पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

दीपक जलाने का मंत्र

माघ पूर्णिमा पर दीपक जलाते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्रीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा मंत्र का जाप करें।

कर्ज से छुटकारा

अगर आप कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा पर घी का दीपक जलाएं। इसे जलाने से कर्ज की समस्या दूर होती हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को माघ पूर्णिमा पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और व्यक्ति तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ