रविवार को मुख्य द्वार पर कौन-सा दीपक जलाएं?


By Ashish Mishra03, May 2025 10:00 PMjagran.com

रविवार का दिन

यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। रविवार को पूजा-पाठ करने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन मुख्य द्वार पर कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?

सूर्य देव की कृपा

जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव की कृपा रहती है, उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही, आरोग्यता की प्राप्ति होती है

दीपक जलाना

अक्सर लोग शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

घी का दीपक जलाएं

रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

इस दिन घी का दीपक जलाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो रविवार के दिन मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे परिवार के सदस्यों के लिए तरक्की के योग बनते हैं।

दीपक जलाने की दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में मुख्य द्वार पर ऐसी दीपक जलाएं, ताकि द्वार से निकलते समय दीपक दाहिनी तरफ रहे।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ