घर में चौमुखी दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि घर में चौमुखी दीपक जलाने से क्या फायदे होते हैं?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की संभावना ज्यादा रहती है।
हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं, घर में चौमुखी दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, इसे जलाने से अन्य कई फायदे होते हैं।
घर में चौमुखी दीपक जलाने से भैरव बाबा का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले सारे संकट दूर होने लगते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
घर में चौमुखी दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार में खुशहाली भी आती है।
घर में चौमुखी दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।
अगर आप ग्रहों के प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो घर में चौमुखी दीपक जलाएं। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और किस्मत खुलने लगती है।
वास्तु के अनुसार, चौमुखी दीपक को दक्षिण दिशा में जलाना शुभ होता है। वहीं, इस दीपक को दिवाली और धनतेरस पर जलाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ