कुंदरू खाने से शरीर को होते हैं जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra26, Sep 2023 11:58 AMjagran.com

कुंदरू

इसे अधिकतर लोग सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि कुंदरू खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

पोषक तत्व

कुंदरू में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करना

कुंदरू में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक होता है। यह ब्लड में शुगर का मात्रा को बनाए रखता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।

किडनी स्टोन

कुंदरू में कैल्शियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या कम होती है। डाॅक्टर की सलाह से कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा लेनी चाहिए।

बेहतर पाचन

कुंदरू में फाइबर पाया जाता है। इसकी सब्जी का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। इससे गैस और कब्ज की समस्या भी कम होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो कुंदरू का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

हेल्दी हार्ट

कुंदरू में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। यह फ्री-रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है। जिसकी वजह से हार्ट हेल्दी रहता है।

वजन कम करना

कुंदरू मे पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में काफी मदद करता है। इसे खाने से भूख भी कम लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ