Makhana and Milk Benefits: दूध में मिलाकर खाएं मखाने, शरीर को होंगे ये फायदे


By Farhan Khan26, Sep 2023 11:09 AMjagran.com

दूध

हम सभी जानते हैं कि दूध सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसे संपूर्ण आहार माना जाता है।

मखाने

लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध के साथ मखाने का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

हड्डियां सेहतमंद

कुछ लोग मखाने को रोस्ट कर भी खाते हैं। दूध में मखाना भिगोकर खाने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, इसके अलावा यह दांतों को भी मजबूत बनाता है।

क्या-क्या फायदे

ऐसे में आइए जानते हैं कि दूध में मखाना मिलाकर खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

दूध और मखाने दोनों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जो पाचन को स्वस्थ रखता है। जिससे आप सूजन, कब्ज, पेट दर्द आदि की समस्या से राहत पा सकते हैं।

दिल की बीमारियां

मखाने में एल्कलॉइड नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मददगार

दूध और मखाना दोनों में पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है।

एनर्जी बूस्टर

दूध में मखाना मिलाकर खाने से थकान, कमजोरी आदि की समस्या दूर होती है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com