तुलसी के पास रखें यह 1 चीज, कंगाली होगी दूर


By Ashish Mishra25, Oct 2024 02:18 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास क्या रखना चाहिए?

मां लक्ष्मी की वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसे पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।

तुलसी के पास रख यह 1 चीज

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी के पौधे के बार रखना शुभ होता है। इसे रखने से व्यक्ति को जीवन में कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता है।

तुलसी के पास शालिग्राम रखें

तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

दरिद्रता से छुटकारा

अगर आप गरीबी का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी के पास भगवान शालिग्राम को रखें। ऐसा करने से कंगाली से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पास शालिग्राम को रखना चाहिए। इसे रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

गृह क्लेश से छुटकारा

घर में सकारात्मक ऊर्जा का बनाए रखने के लिए तुलसी के पास शालिग्राम को रखकर पूजा करनी चाहिए। इससे गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।

शालिग्राम को भोग लगाएं

पूजा-पाठ करते समय शालिग्राम को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। रोज सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के साथ शालिग्राम को जल चढ़ाना चाहिए।

पढ़ते रहें

तुलसी के पास रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ