तिजोरी में रखें इस पक्षी का पंख, जीवन-भर बरसेगा पैसा


By Ashish Mishra14, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

पक्षी का महत्व

जीवन में हर पक्षी का अलग-अलग महत्व होता है। कई पक्षी ऐसे होते हैं जिसके पंख घर में रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि तिजोरी में किस पक्षी का पंख रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

तिजोरी में रखें यह चीज

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो तिजोरी में पक्षी का पंख रखें। इससे जीवन-भर धन की कमी नहीं होती है।

तिजोरी में कबूतर का पंख रखना

कबूतर के पंख को सफेद या लाल कपड़े में लपेटकर सात बार लाल धागे से बांध दें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन-लाभ होता है।

कर्ज से छुटकारा

अगर आप कर्ज का सामना कर रहे हैं तो तिजोरी में कबूतर का पंख रख दें। इससे कर्ज से छुटकारा मिलने लगता है। इसे लिविंग रूम के दक्षिण कोने में भी रख सकते हैं।

बेहतर आर्थिक स्थिति

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सफेद या लाल रंग के कपड़े में कबूतर का पंख लपेटकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

बेडरूम में बिस्तर के नीचे कबूतर का पंख रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके अलावा तनाव भी दूर होने लगता है।

सफलता मिलने में आसानी

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है तो घर में कबूतर का पंख रखें। इससे सफलता मिलने में आसानी होती है।

पढ़ते रहें

घर में चीजों को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ