कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में शुभ चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं?
घर में कई चीजों को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए घर में यंत्र रखना चाहिए। कई यंत्र ऐसे होते हैं, जिसे रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति तरक्की करता है।
घर में कुबेर यंत्र रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। इसे लाल कपड़े या गोमती चक्र के साथ रख सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
घर में कुबेर यंत्र रखने से दरिद्रता दूर होने लगती है। इससे धन वृद्धि होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं। इसके साथ ही, कारोबार में लाभ होता है।
घर में कुबेर यंत्र रखने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, साधक के ऊपर कुबेर देव की कृपा होती है और करियर में खूब तरक्की करते हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में कुबेर यंत्र रखें। इसे रखने से कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ