हिंदू धर्म में पूजा करने का अलग-अलग विधान होता है। अक्सर लोग घर में कौड़ी रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कौड़ी रखने से क्या लाभ होते हैं?
इस शास्त्र के अनुसार, घर में कौड़ी रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानी टलने लगती है।
रोजान स्नान करने से बाद मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
घर में कौड़ी रखने से सभी देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि समुद्र से कौड़ी के साथ मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इसे रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो तिजोरी या पर्स में कौड़ी रख लें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने लगता है।
कौड़ी को काले रंग के धागे में बांधकर हाथ या गले में पहनने से बुरी नजर दूर होने लगती है। इसे बच्चों के कमर में भी काले धागे में बांध सकते हैं।
घर में कौड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में तरक्की होती है।
अगर आप कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो घर में कौड़ी जरूर रखें। इससे कर्ज से छुटकारा मिलने लगती है और कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है।
आर्थिक तंगी से बचने और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर रखी जाने वाली चीजों के बारे में जानने और अध्यात्म की तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ