इस 1 ड्राई फ्रूट को कहा जाता है खून बनाने की मशीन


By Lakshita Negi15, Jan 2025 04:30 PMjagran.com

चिलगोजा खाने के फायदे

पाइन नट्स जिनको हिन्दी में चिलगोजा कहा जाता है। यह एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है, इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर में हेमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनर्जी भी बढ़ती है। आइए जानें इसे डाइट में शामिल करने के फायदे।

आयरन से भरपूर ड्राई फ्रूट

चिलगोजा आयरन का एक बहुत अच्छा सोर्स है, जो खून में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से एनीमिया जैसी प्रॉब्लम को भी ठीक किया जा सकता है।

विटामिन B के लिए चिलगोजा

पाइन नट्स में विटामिन B मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स पैदा होती है, जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इससे थकान और कमजोरी कम करने में भी मदद होती है।

चिलगोजा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स

चिलगोजे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह खून को साफ रखने में मदद करते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं।

मैग्नीशियम और कैल्शियम का सोर्स

पाइन नट्स में मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये मिनरल्स शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने और मसल्स को स्ट्रांग करने में मदद करते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने के लिए पाइन नट्स

पाइन नट्स में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन मौजूद होता है, जो शरीर को लंबे टाइम तक एनर्जेटिक रखता है। इसे खाने से खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और थकान कम करने में भी मदद होती है।

हार्ट के लिए चिलगोजा

चिलगोजा खाने से हार्ट हेल्थ अच्छी होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

पाइन नट्स एक सुपरफूड है, जो खून बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।