बाकला एक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बाकला की सब्जी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे।
बाकला में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करते हैं।
बाकला में मौजूद फाइबर और पोटेशियम शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
बाकला की सब्जी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन प्रोसेस को अच्छा बनाता है और कब्ज की दिक्कत से राहत दिलाता है।
लो कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर बाकला की सब्जी वेट कम करने में मदद करती है। इसे खाने से लंबे टाइम तक भूख नहीं लगती और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
बाकला में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाना एनीमिया (खून की कमी) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
बाकला की सब्जी में मौजूद फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, इसे खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
बाकला में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को स्ट्रांग करने में मदद करते हैं।
बाकला की सब्जी को सरसों के तेल या देसी घी में बनाकर खाएं। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।